The Bible in a Year - हिन्दी

From:Ascension

🇮🇳 India·Hindi

Website
Bible in a Year हिन्दी पोडकास्ट में आपका स्वागत है l Ascension द्वारा प्रस्तुत इस कार्यक्रम में हम एक साल के दौरान पूरी बाइबल का पाठ करेंगे और उसके गहरे अर्थ को समझेंगे। प्रसिद्ध बाइबल शिक्षक जेफ कैविंस द्वारा विकसित The Great Adventure Bible timeline के आधार पर, हम जानेंगे कि बाइबल अनेक अलग-अलग पुस्तकों का संग्रह नहीं बल्कि सृष्टि से लेकर उद्धार तक परमेश्वर की एक निरंतर चलने वाली योजना की कथा है l इस यात्रा में हम देखेंगे कि ईश्वर ने मानवजाति के उद्धार की अपनी योजना को किस प्रकार प्रकट किया l और यह भी समझेंगे की यह केवल अतीत की कहानी नहीं, बल्कि आज हमारे जीवन में भी कार्य कर रहे ईश्वर की जीवित कथा है। पूरे वर्ष की पाठ्य-योजना आप www.biyindia.com/hindi से डाउनलोड कर सकते हैं। आइए! मिलकर सुनें और पढ़ें ईश्वर का वचन, जो हैं - “हमारी कहानी, ईश्वर की ज़ुबानी।’’